Image Credits to www.olympic.org वर्ष 1896 में पहली बार आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन ग्रीस (यूनान) की राजधानी एथेंस में हुआ था। ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष बाद विश्व के किसी प्रसिद्ध स्थान पर आयोजित किये जाते हैं। सन 2008 के ओलम्पिक खेल चीन के बीजिंग तथा सन 2012 के ओलम्पिक खेल ब्रिटेन के लंदन में आयोजित किए गए। सन 2016 के ओलम्पिक खेल विश्व की सर्वोच्च प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता का 31वाँ संस्करण है, और यह ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो शहर में हो रहा है। एशियाई ओलम्पिक परिषद एशिया में खेलों की सर्वोच्च संस्था है और इसके वर्तमान अध्यक्ष शेख फहद अल-सबा हैं। भारतीय ओलम्पिक संघ भारत की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (एनओसी) है। इसके कार्य ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों व अन्य अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का चयन करना और भारतीय दल का प्रबंधन करना है। भारतीय ओलम्पिक संघ के वर्तमान अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन हैं। ओलम्पिक वलय प्रतीक 1. नीले रंग का वलय यूरोप को प्रदर्शित करता है। 2. काले रंग का वलय अफ़्रीका को प्रदर्...
Welcome to AK Guide Hindi This blog has been created for all of you who want to get information and news online.