Skip to main content

रसायन विज्ञान के कुछ प्रमुख तथ्य || Some important facts of chemistry ||




प्रश्न - औषधि (ड्रग्स) लक्ष्य क्या है?

उत्तर - औषधियां साधारणतया जैविक प्रकृति के वृहद अणु उदाहरण - प्रोटीन ,कार्बोहाइड्रेट, लिपिड,जाए एंजाइम न्यूक्लिक अम्ल आदि से क्रिया करती हैं यही औषधि (ड्रग्स) लक्ष्य कहलाते हैं।

प्रश्न - ड्रग्स औषधि का औसत आणविक द्रव्यमान क्या है।

उत्तर - 100 से 500u

प्रश्न - रसायन चिकित्सा शब्द की परिभाषा दीजिए।

उत्तर - रसायन चिकित्सा का अर्थ औषधि के रूप में रसायनों की सहायता से रोगों का उपचार करना है। अतः रसायनों के चिकित्सा उपयोग को रसायन चिकित्सा कहते हैं इसका उपयोग रोगों के निदान निवारण और उपचार के लिए किया जाता है।

प्रश्न - Mg तथा Al धात्विक हाइड्रॉक्साइड का प्रयोग किस रोग के उपचार में किया जाता है।

उत्तर - अमाशय की अम्लता को दूर करने के लिए Mg तथा Al के धात्विक ऑक्साइड का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न - नवीनतम संश्लेषित ओमिप्रेजोल को किसके उपचार में प्रयोग करते हैं।

उत्तर - ओमीप्रेजोल के अम्लीयता के तीव्र उपचार में प्रयोग करते हैं।

प्रश्न - प्रति अम्ल की प्राकृतिक क्या होती है।

उत्तर - प्रति अम्ल का कार्य आमाशय में उत्पन्न अधिक अम्ल के प्रभाव को समाप्त करके पीड़ा से बचाना है।

अतः इसके प्रकृति क्षारकीय होनी चाहिए।

प्रश्न - फिनैसिटिन तथा ऐस्प्रिन किस प्रकार की औषधि है।

उत्तर - ये ज्वाररोधी औषधि है।

क्योंकि यह शरीर के ताप को कम कर देता है।

प्रश्न - त्वचा पर उत्पन्न जलन सूजन खुजली से राहत के लिए किस रसायन का प्रयोग किया जाता है।

उत्तर - त्वचा पर उत्पन्न जलन सूजन खुजली से राहत के लिए प्रतिहिस्टैमिक रसायन का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न - ब्रोमफ्रेनिरामिन तथा टरफेनाडीन किसका कार्य करती है।

उत्तर - ये प्रतिहिस्टैमिन का कार्य करती है।

प्रश्न - प्रशान्तक तथा पीड़ाहारी किस प्रकार कार्य करते है।

उत्तर - प्रशांतक तथा पीड़ाहारी तंत्रिका से ग्राही को जाने वाले संदेशो की स्थानांतरण क्रियाविधि को परिवर्तित कर देता है।

प्रश्न - एक मृदु साबुन क्या है।

उत्तर - वसा अम्ल का पोटैशियम लवण मृदु सबुन कहलाता है।

प्रश्न - साबुन में बाईथायोनल क्यों मिलाया जाता है।

उत्तर - साबुन में बाईथायोनल को मिलाने पर साबुन में प्रतिरोधी गुण उत्पन्न हो जाते है।

प्रश्न - पारदर्शी साबुन का निर्माण कैसे किया जाता है।

उत्तर - पारदर्शी साबुन को एथेनाल में घुलकर तथा विलायक के आधिक्य को वाष्पित करके बनाया जाता है।

प्रश्न - नहाने के साबुन तथा कपडे धोने के साबुन में क्या अंतर है।

उत्तर - नहाने के साबुन मृदु होते है जबकि कपडे धोने के साबुन कठोर होते होते है मृदु साबुन का तात्पर्य वसीय अम्लो के पोटैशियम लवणों से है तथा कठोर साबुन का तात्पर्य वसीय अम्लो के सोडियम लवणों से है।

प्रश्न - वसा में विलेय विटामिनो के नाम लिखिए।

उत्तर - A,D, E तथा K वसा में विले होते है।

प्रश्न - पृथ्वी की सतह में सर्वाधिक पाए जाने वाले तत्व है।

उत्तर - पृथ्वी की सतह में सबसे अधिक पाए जाने वाले तत्व आक्सीजन है।

प्रश्न - मुक्त अवस्था में जाने पाई जाने वाली धातु है।

उत्तर - सोना एक अक्रिय गैस है अतः यह मुक्त अवस्था में पाई जाती है।

प्रश्न - किसी द्रव का वाष्प दाब स्थिर ताप पर स्थिर होता है क्यों।

उत्तर - क्योंकि स्थिर ताप पर वाष्पन तथा संघनन दोनों प्रक्रियों का वेग बराबर होता है।

प्रश्न - बर्फ पर नमक छिडकने से बर्फ जल्दी गलती है क्यों।

उत्तर - नमक मिलाने पर बर्फ का गलनांक कम हो जाता है परन्तु वातावरण का तापमान अधिक रहता है अतः बर्फ जल्दी पिघल जाता है।

प्रश्न - फ्रिज में ठंडी की गयी प्याज को कटाने पर आखों से आंसू नहीं निकलते है जबकि साधारण ताप पर प्याज को कटाने पर आखों से आंसू निकलते है क्यों।

उत्तर - ठंडी प्याज में उपस्थित आंसू लेन वाले पदार्थो का वाष्प दाब कम हो जाता है अतः ठंडी प्याज को कटाने पर आंसू लाने वाले पदार्थ कम वाष्पित होते है।

प्रश्न - अमोनिया की बोतल को खोलने के लिये पहले इसे ठंडा किया जाता है क्यों।

उत्तर - साधारण ताप पर अमोनिया का वाष्प दाब बहुत अधिक होता है इस ताप पर अमोनिया की बोतल को खोलने पर अमोनिया तेजी से बाहर निकलती है जिससे अमोनिया आँखों में जा सकती है तथा आदमी अँधा हो सकता है कम ताप पर अमोनिया को वाष्प दाब कम हो जाता है अतः कम ताप पर अमोनिया की बोतल को खोलने पर अमोनिया तेजी से बाहर नहीं निकलती है।

प्रश्न - यदि किसी द्रव में घुलनशील पदार्थ मिलाया जाए, तो द्रव के पृष्ठ तनाव में क्या परिवर्तन होता है।

उत्तर - उसका पृष्ठ तनाव बढ़ जाता है।

प्रश्न - यदि क्लोरोफॉर्म को सूर्य के प्रकाश में वायुमंडल में खुला छोड़ दिया जाए तो क्या होगा।

उत्तर - वह विषैली गैस फास्फिन में बदल जाती है।

प्रश्न - मिट्टी में क्षारकत्व को घटाने के लिए किसका का प्रयोग किया जाता है।

उत्तर - जिप्सम का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न - पानी की स्थाई कठोरता दूर करने के लिए किसका सर्वाधिक उपर्युक्त होता है।

उत्तर - पोटैशियम क्लोराइड

प्रश्न - एक किलोग्राम शहद में लगभग कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है।

उत्तर - 3500 कैलोरी

प्रश्न - किस गैस को हंसाने वाली गैस कहते हैं।

उत्तर - नाइट्रस ऑक्साइड

प्रश्न - फूलों का रंग उड़ा देने वाला गैस है।

उत्तर - क्लोरीन गैस

प्रश्न - बर्तनों में कलई करने में किसका का प्रयोग किया जाता है।

उत्तर - अमोनिया क्लोराइड

प्रश्न - सबसे अधिक घनत्व वाला या सबसे भारी तत्व कौन सा है।

उत्तर - ओसोमियम ( Os)

प्रश्न - गोबर गैस का अविष्कार किसने किया।

उत्तर - C.B देसाई।

प्रश्न - PVC का पूर्ण रूप क्या है ?

उत्तर - पॉलीविनाइल क्लोराइड

प्रश्न - सिरका बनाने के लिए क्या उपयोग किया जाता है ?

उत्तर - एसिटिक अम्ल

प्रश्न - किस पदार्थ को मिलाने से काँच का रंग नीला हो जाता है?

उत्तर - कोबाल्ट ऑक्साइड

प्रश्न - कठोर पानी को उबालकर या उसमें कैल्शियम हाइड्रोक्साइड मिलाकर उसे मृदु जल बनाने की प्रक्रिया को क्या कहते है ?

उत्तर - क्लार्क की प्रक्रिया

प्रश्न - इलेक्ट्रॉन किस गति में केंद्र के चारों ओर धूमता है?

उत्तर - कक्षीय गति

प्रश्न - अमोनियम सल्फेट का रासायनिक सूत्र क्या है ?

उत्तर - (NH 4)2SO4

प्रश्न - आधुनिक आवर्त सारणी का आविष्कार किसने किया था ?

उत्तर - मेंडलीफ ने

प्रश्न - बेंजीन की खोज किसने किया था ?

उत्तर - माइकल फैराडे

प्रश्न - यदि पानी में दुर्गंध आती है तो उस दुर्गन्ध को क्या मिलकर दूर किया जाता है ?

उत्तर - सक्रिय चारकोल

प्रश्न - दूध को दही में बदलने में उपयोग किए जाने वाले उत्प्रेरक का नाम बताइए

उत्तर - लैक्टेज

प्रश्न - नाइट्रोजन की खोज किस ने की थी ?

उत्तर - रदरफोर्ड

प्रश्न - कौन सा पदार्थ मिलाने से काँच को हरा रंग मिलता है?

उत्तर - फेरसऑक्साइड

प्रश्न - सोडा वॉटर का आविष्कार किसके द्वारा किया गया था?

उत्तर - जोसेफ प्रिस्टली

प्रश्न - इथेन गैस का स्वाद कैसा होता है?

उत्तर - मीठा

प्रश्न - ठोस कार्बन - डाइऑक्साइड को क्या कहते है?

उत्तर - सूखी बर्फ

प्रश्न - पानी का क्वथनांक ऊंचाई पर कम क्यों हो जाता है ?

उत्तर - कम वायुमंडलीय दबाव के कारण


Comments

Popular posts from this blog

One word for many words | अनेक शब्दों के बदले एक शब्द

One word for many words अनेक शब्द एक शब्द जो बाद में जनमा हो अनुज दिन और रात अहर्निश जिससे जितना कठिन हो दुर्जेय बहुत कठिनाई से पचनेवाला पदार्थ गुरुपाक जो आसानी से पचे सुपाच्य जो कठिनाई से पचे दुष्पाच्य जिसे चार भुजाए हो चतुर्भुज जिसे तीन नेत्र हो त्रिनेत्र जिसके हाथ में विणा हो विणापाणी चन्द्रमा जिसके भाल पर हो चंद्रशेखर (शिव) जिसके हाथ में शूल हो शूलपाणी शिव को माननेवाला शैव शक्ति को माननेवाला शाक्त विष्णु को माननेवाला वैष्णव जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो कुलीन जिसके दो पद (पैर ) हो द्विपद जिसके चार पद (पैर) हो चतुष्पद जो जन्म से अँधा हो जन्मांध जिसका कोई शत्रु न जनमा हो अजातशत्रु जिसका जन्म पृथ्वी से होता है पार्थिव जो तालाबो से जनमता हो सरसिज जो पंक से जनमता हो पंकज जिस कमरे में बच्चा जनमा हो सौरगृह जिसे कोई जीत न सके अजित जो सब कुछ जनता हो सर्वज्ञ जो बहुत जनता है बहुज्ञ जो कम जनता है अल्पज्ञ जो नहीं जनता है अनभिज्ञ जो जनता है अभिज्ञ जिसे जानना अत्यंत कठिन हो दुर्बोध गुरु के निकट रहने व...

Essay on industrialization in india in Hindi | भारत में औद्योगिकरण पर निबंध

भारत में औद्योगिकरण भूमिका -  औद्योगिकरण आधुनिकीकरण का एक अंग है। औद्योगिकरण एक सामाजिक तथा आर्थिक प्रक्रिया है। जिसमें उद्योग धंधों की बहुलता होती है। औद्योगीकरण के कारण शहरीकरण को बढ़ावा मिलता है। एवं समाज समूह की सामाजिक आर्थिक स्थिति बदल जाती है। अतः अर्थव्यवस्था में सुधार हेतु उद्योगों की स्थापना एवं उनका विकास औद्योगिकरण कहलाता है। इसके कारण वस्तुओं के उत्पादन में तेजी से वृद्धि होती है। किंतु इसके लिए अत्यधिक ऊर्जा की खपत करनी पड़ती है। औद्योगिकरण के लिए आधारभूत संरचनाओं अर्थात सड़क परिवहन संचार व्यवस्था एवं ऊर्जा के विकास के आवश्यकता पड़ती है। इस तरह औद्योगिकरण अर्थव्यवस्था में सुधार भी लाता है। औद्योगिकरण की शुरुआत एवं इसके लाभ -  वास्तव में औद्योगिकरण की शुरुआत 18वीं शताब्दी के मध्य में इंग्लैंड में हुई थी। इसके बाद यूरोप में अन्य देश भी औद्योगिकरण की राह पर चल निकले। एशिया में औद्योगिकरण की शुरुआत 19वीं सदी में उत्तरार्द्ध में हुई थी। इसके फलस्वरूप उद्योग धंधा व्यापार आदि में आशातीत वृद्धि देखी गई। धीरे-धीरे संपूर्ण विश्व औद्योगिकरण पर बल देता नजर आया। इससे जहां आया...

Essay on achievements of science in hindi | विज्ञान की उपलब्धियां पर निबंध

  विज्ञान की उपलब्धियां "विज्ञान सामाजिक परिवर्तन का एक महान उपकरण है। आधुनिक सभ्यता के विकास में सहयोगी सभी क्रांतियों में सबसे अधिक शक्तिशाली है।" प्रस्तावना -  आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों के फलस्वरुप जिसमें अनेक क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे है। विज्ञान संपूर्ण मानव जीवन पर छा गया है। मानव की सहज भावनाएं प्रायः लुप्त होती जा रही है। यहां तक कि विज्ञान के बिना मनुष्य के स्वतंत्र अस्तित्व की कल्पना करना भी संभव नहीं है। विज्ञान की सहायता से मनुष्य प्रकृति पर विजय प्राप्त करता जा रहा है। आज से कुछ वर्षों पहले वैज्ञानिक आविष्कारों की चर्चा से ही लोग आश्चर्यचकित हो जाया करते थे। परंतु आज वही अविष्कार मनुष्य के दैनिक जीवन में घुल मिल गए हैं। एक समय ऐसा था। जब मनुष्य इस सृष्टि की प्रत्येक वस्तु को कैतू हल से भरी हुई एवं आश्चर्यचकित समझता था। तथा उनसे भयभीत होकर ईश्वर की प्रार्थना किया करता था। परंतु आज विज्ञान ने प्राकृतिक को वश में करके उसे मानव की दासी बना दिया है। विविध क्षेत्रों में विज्ञान के चमत्कार -  विज्ञान मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति है। वह विश्व के संचालन का मूल आधार है। ...